जोड़ापोखर: शनिवार को आईएसएल स्कूल के प्रधानाध्यापक एस.के राम का जोरदार स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बताया कि आइएसएल स्कूल सुदामडीह के प्रधानाध्यापक एस.के. राम को 2022-23 का सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक का अवार्ड
यूनिवर्सल मेन्टर एसोसियेशन, दिल्ली द्वारा दिया गया है। लीला एंबिएंस कन्वेंशन कर्करडूमा, न्यू दिल्ली में 19 जनवरी को प्रधानाध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालय के लगभग 1000 प्रधानाध्यापकों में से 100 प्रधानाध्यापकों का चयन हुआ जिसमें से झारखंड के तीन प्रधानाध्यापकों भी थे। जहाँ आईएसएल सुदामडीह के प्रधानाध्यापक एस.के. राम को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक सम्मानित किया गया, जो धनबादवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है प्रधानाध्यापक के इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के सचिव राजीव सिंह,कौशल्या बाॅस, सीएससिंह ,मुकेश सिंह,सुब्रत्तो सरकार, देवेश बाॅस एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रचार्य को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएंँ दीं।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg?w=640)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=640%2C163)