धनबाद: शनिवार को मानवाधिकार झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भागवत प्रसाद पाण्डेय ने अपने पुत्र आलोक कुमार का जन्मदिन पार्टी ओझाडीह स्थित आश्रम के वृद्धजनों के संग मनाने का निर्णय लिया। इसी अवसर पर अपने मित्रों और परिवार के साथ वहां पहुंच कर वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन कराकर उपहार वितरित किए। जन्मदिन आश्रम में मनाने और याद करने के लिए समस्त वृद्धजनों ने आलोक को दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।आश्रम के वृद्धजनों की सेवा में बदरी नाथ ओझा ,सुशांत सिह ,सुबल कुमार ओझा , अक्षय ,गौरव ,सूरज ,राजेश ,कंचन ,देवी ,सीमा देवी ,पलक नंदिनी व दिव्यांशी सक्रिय रहे।