धनबाद प्रेस क्लब तथा मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह


धनबाद:मारवाड़ी विकास ट्रस्ट एवं धनबाद प्रेस क्लब के तत्वाधान में सोमवार को गांधी सेवा सदन में होली मिलन समारोह सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा,विशिष्ट अतिथि में आवाज के संपादक अमित सिन्हा, हिंदुस्तान के संपादक प्रभाकर सिंह, जागरण के संपादक डॉ. चंदन शर्मा, बिहार ऑब्जर्वर के संपादक गणेश मिश्र,ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीमद्भागवत गीता का पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
इस होली मिलन समारोह सह पत्रकार सम्मान समारोह में हाल ही में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा चयनित एक विशेष फोटो का पुरस्कार प्राप्त करने वाले छायाकार मो.इजहार आलम को पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने सभी पत्रकारों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग होली पर्व का पुरे साल इन्तेजार करते हैं। कोरोना महामारी के कारण दो साल साल तक सामूहिक रूप से हम लोग कोई भी कार्यक्रम तथा अपना सबसे विशेष त्योहार होली नही मना सके। परन्तु इस वर्ष दुगने उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है।होली का यह पर्व जिसमें कई रंग मिलकर एक रंग बनते हैं।
इस शानदार होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल अग्रवाल एवं धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।मंच का संचालन ट्रस्ट के सचिव अनिल मुकीम ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं छायाकारों को विशिष्ट अतिथियों ने श्री मद भागवत गीता भेंट किया और होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों ने जमकर गुलाल- अबीर खेले तथा एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। साथ ही डीजे में होली के गीतों के धुन पर जमकर नाचे-झूमें। इस अवसर पर धनबाद प्रेस क्लब की तरफ से होली के स्वादिष्ट पकवान बनवाए गए थे। होली मिलन सह पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजीव झा, रामजी यादव, पंकज कुमार, सत्य भूषण, अजय प्रसाद, शैलेश रावल, जेडी दा,गंगेश गुंजन,रविकांत झा, सुधीर कुमार सिन्हा, महफूज आलम, अशोक झा, लखन यादव, राकेश महतो, अमित विश्वकर्मा उर्फ चिंटूजी, विद्युत वर्मा, मनोज कुमार, रंजीत सिंह, अर्जुन मंडल, आरएन चौरसिया, सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा, नीतीश चौरसिया, पवन गुप्ता, राजीव सिन्हा, श्रवण सिंह, गोपाल प्रसाद, नवीन राय, ज्योति राय, अमित सिन्हा, सुभोजित घोषाल, मो. एनुल अनिल पांडे, संजय चौरसिया समेत धनबाद प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts