पैच में प्रदर्शन कर कर्मियों ने किया आवाज बुलंद
धनबाद तेतुलमुड़ी 22/12 में संचालित हिलटॉप कंपनी में 28 अगस्त को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आहूत बंदी के खिलाफ आउटसोर्सिंग कर्मी गोलबंद हुए। कर्मियों ने पैच में एकता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि गुंडा तत्वों के मंसुबा को पूरा नही होने देंगे। बंदी का हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। बंद कराने वालो को मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा। मजदूरो ने कहा कि जब तब गुंडा तत्व आउटसोर्सिंग में बंदी करते है जिसका खामियाजा उनलोगो को भुगतना पड़ता है। नो वर्क नो पे का नोटिस थमा उनका वेतन काटा जाता है। अब ये कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। कहा कि ये यूनियन मजदूरो की रोजी रोटी छीन भुखमरी के कगार पर लाना चाहती है। इस कंपनी में स्थानीय ग्रामीण, विस्थापित, रैयत मजदूर है। लेकिन यूनियन अपनी उल्लु सीधा करने के लिए उनलोगो का हक छीनने का प्रयास कर रही है। बंद के नाम पर अशांत कर कंपनी को बंद करना चाहती जिसे मजदूर कतई नही होने देंगे। इसके लिए कुछ भी करना पड़े वे तैयार है। सभी मजदूरो ने एक स्वर में कहा कि 28 अगस्त की बंदी का वे पुरजोर विरोध करेंगे, इसके लिए उनलोगो को किसी भी हद तक जाना पड़े जाएगे। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि टकराव को रोकते हुए गुंडा तत्वो की बंदी को रोका जाए। मौके पर जितेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शंभू महथा, सत्येन्द्र चौहान, गणेश रविदास, अनिल महतो, राम बहादुर, योगेश चौहान, संजय कुमार, कृष्णा महतो आदि शामिल थे।