मो० अरबाज, बालूमाथ
लातेहार ज़िला के बालूमाथ प्रखण्ड के अंतर्गत शेरेगड़ा, झाबर, धाधू, तसतबार, बड़का बालूमाथ, बसिया, नगड़ा, बनियों,कोमर, गनेशपुर,मूरपा सहित कई जगहों पर करम पर्व मनाया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्या उरांव के द्वारा बनियों में आदिवासी भाई बहनों के बीच उपहार स्वरूप मांदर भेंट किया गया। करमा पर्व झारखंड में मनाई जाने वाली प्रमुख त्यौहारो में एक है और पूरे राज्य में करमा पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है।इस साल यह त्यौहार 25 सितंबर को मनाया गया। यह पवित्र पर्व भाई-बहन का पर्व है इस दिन बहने अपने भाई के लिए व्रत उपवास करती है और भाई के लिए लंबी उम्र और उसकी सुख समृद्धि की कामना करती है।करमा पर्व में रात भर झारखंड के लोकनृत्य और गीतों का आनंद लिया जाता है।