![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210706-WA0027-240x172.jpg)
सिंदरी – भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कार्यालय एवम मुख्य कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई।पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और लड्डू बांट कर खुशियां मनाई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर,किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतलाल प्रामाणिक,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकास बाउरी उपस्थित थे। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवम अध्यक्षता नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया। घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि आज डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारधारा पर हीं नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है।धारा 370 को हटाकर नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को साकार करने का काम किया है।भाजपा नेता दिनेश सिंह ने कहा कि आज हम सबों को उनके जन्मदिवस पर यह शपथ लेने की जरूरत है कि हमे राष्ट्रीयता का परित्याग नही करना है।उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती थी जिसे मुखर्जी जी ने आंदोलन कर के उसे हटाया।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी,बृजेश सिंह,सुमन चौधरी, रंजना शर्मा , गणपति बाउरी,मनीष सिन्हा, धीरज सिंह, रामजी सिंह,र्अणिमा सिंह, इंदरजीत सिंह, नकुल सिंह,प्रकास हांडी, रविश्वर मराण्डी,चुमकी देवी,अंगद सिंह,जितेंद्र कुमार,मोहित मिश्रा,चंदरावती देवी,सावित्री पांडेय,रेणु तिवारी इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210706-WA0028.jpg?resize=769%2C1024&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)