ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के दूसरे दौर में

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के दूसरे दौर में डिजिटल विधि से सदस्य बनाने एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला के सभी नगर/अध्यक्षों, मंच मोर्चा के अध्यक्ष,जिला के सभी पदाधिकारी गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव जी मुख्य से उपस्थित थे।
मोके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान जो विगत वर्ष से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चला जा रहा है इसके तहत सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु हम सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया आगे उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के माध्यम से चल रहे सदस्यता अभियान के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर कम से कम 50 सदस्यों को आवश्यक रूप से प्राथमिक सदस्यता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा दोनों माध्यम से सस्ता ग्रहण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5 सदस्यता शुल्क जमा करना होगा आगे उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता की समाप्ति 31 मार्च को होने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे एवं बूथ/पंचायत स्तर,प्रखंड/नगर स्तर एवं जिला से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
आगे जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान के मेनुअल एवं डिजिटल के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक सी लोगों को जोड़ने का आहवान किया एवं उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड प्रदेश में दो सत्र से धनबाद जिला सदस्यता अभियान में अब्बल रही है और आशा जताया की निश्चित रूप से इस बार भी धनबाद में सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर धनबाद जिला अभियान में अब्बल रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा,मदन महतो,शमशेर आलम,पंकज मिश्रा,योगेन्द्र योगी,राजेश्वर यादव,रामप्रीत यादव,मनोज यादव,गोपाल कृष्ण चौधरी,जाहिर अंसारी,शशि भूषण तिवारी,संजय जायसवाल,वैभव सिन्हा,इम्तियाज अली,अवधेश पासवान,बबीता शर्मा,जयप्रकाश राहुल राज,रमण मिश्रा,शहजादा हुसैन,प्रियव्रत चौधरी,अशोक वर्णवाल,माली गोप,संदीप कुमार कक्कू,अशोक कुमार,प्रदीप पांडे, पप्पु कुमार तिवारी,कामता पासवान,महेश शर्मा,प्रभाकर नोनिया,सविता देवी,जावेद रजा, रामजी भगत,रवि रंजन सिंह, सूरज कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts