झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री अविनाश पांडे जी के मार्गदर्शन में एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी की नेतृत्व में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन हजारीबाग के टाउनहॉल में आयोजित किया गया,उक्त सम्मेलन में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उक्त सम्मेलन में भाग लिया,साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलों के हजारों हजार की संख्या में कांग्रेसजन,सभी विधायक एवं मंत्रीगण,पूर्व मंत्रीगण एवं पार्टी के सभी नेतागण एवं कार्यकर्तागण उक्त सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसी क्रम झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी ने सम्मेलन में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए सभी कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया एवं उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं दी।उक्त क्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन से निश्चित रूप से संगठनात्मक मजबूती पर बल मिलेगा,झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी के मार्गदर्शन एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के सफल प्रयास से झारखंड के सभी जिलों में सदस्यता अभियान को वृहद रूप से चला कर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एवं राज्य के सभी विधानसभाओं के सभी प्रखंडों/नगरों,वार्डो एवं पंचायतों में कांग्रेस पार्टी एक मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।उक्त सम्मेलन में धनबाद से भाग लेने वाले कांग्रेस के पदाधिकारियों में मुख्य रूप पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, विजय सिंह, मदन महतो,अजय दुबे,शंकर प्रजापति,रविंद्र वर्मा, शमशेर आलम, बीके सिंह,मुख्तार खान,मनोज सिंह, योगेंद्र योगी, राजेश्वर यादव, मनोज यादव, रमेश जिंदल, गोपाल कृष्ण चौधरी,संजय महतो,संतोष राय, डीके सिंह,जहीर अंसारी, रामगोपाल भुवानिया,अब्दुल करीम अंसारी,रवि चौबे, शशिभूषण तिवारी, दिलीप मिश्रा,संजय जायसवाल,जितेश सिंह ,वैभव सिन्हा,अवधेश पासवान,जयप्रकाश चौहान, मनोज हाडी,,रमन मिश्रा,शहजादा हुसैन,पप्पू कुमार तिवारी,प्रभाकर नोनिया,पिंटू तुरी, आसिफ रजा,सत्यानंद पांडे,मनोज घोष,अरविंद सैनी,संजीव चौहान, कमला कुमारी,अनु पासवान, प्रीतम रवानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।