Posted by Dilip Pandey
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर आतिशबाजी की, मिठाई वितरण कर जताई खुशी
धनबाद:मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में निर्णायक जनादेश मिलने पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय रणधीर वर्मा चौक पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई वितरण कर जश्न मनाया।इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिंहा ने कहा किमध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर चुनाव दर चुनाव जनता की बढ़ते विश्वास का परिचायक है। नरेंद्र मोदी के सुशासन, ग़रीब कल्याण, राष्ट्रनिर्माण की नीतियों पर भारत को भरोसा है और यह परिणाम उसी का प्रतिफल है, जो प्रधानमंत्री के साथ जनता के निरंतर और बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।यह जीत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा के संगठन कौशल और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की है जिन्होंने अपना दिन-जनता के बीच बिताया और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। चुनाव अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं को मैं अपनी हार्दिक बधाई देता हूं और भाजपा को सेवा करने का अवसर देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं।
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मिला जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार अराजकता और तुष्टीकरण के खिलाफ जनता ने भाजपा के सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चुना है।
पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस चुनाव में प्राप्त शानदार जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के सुशासन के प्रति जनता के आशीर्वाद और अटूट विश्वास का प्रतिफल है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल,रमेश राही,महावीर पासवान,नितिन भट्ट,संजय झा,मानस प्रसून,मिल्टन पार्थ सारथी,चन्द्रशेखर मुन्ना,अनिल सिन्हा, निर्मल प्रधान,सुमन सिंह,राजकुमार मंडल,मौसम सिंह,शिवेन्द्र सिंह,बबलू सिंह,मनोज मालाकार,मनोज गुप्ता,रिंकू सिंहा,रीता प्रसाद,रीता शर्मा,संतोषी आनंद,रोशनी पांडे,नरेंद्र त्रिवेदी,सत्येंद्र मिश्रा,वीरू आनंद सिंह,उमेश सिंह,उदय सिंह, राम जी मिश्रा,टूना सिंह,बृजनंदन शर्मा,अमित विशाल सिंहा,विकास सिंहा,पूनम अचिंत्य,संजय मुखर्जी,दीपक सिंह, सन्तोष मलिक,शशि वर्मा, के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रदेश व जिला कार्यसमिति का हुआ बिस्तार
भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रदेश व जिला कार्यसमिति का हुआ बिस्तार