धनबाद:कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक आयोजित कर पार्टी के कार्यक्रमों की ली गई समीक्षा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कम

ेटी के निर्देशानुसार धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान,जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक आयोजित कर पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई,उक्त बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहां की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला में प्रत्येक माह के पांच से 10 तारीख़ के बीच सभी जिला मुख्यालय में मासिक बैठक आयोजित करना निर्देशित किया गया,इसी क्रम में जिला में चल रहे सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान जो विगत वर्ष से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चला जा रहा है इसके तहत सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु हम सभी कांग्रेसजनों को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया,आगे उन्होंने कहा कि ऑफलाइन के माध्यम से चल रहे सदस्यता अभियान के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम के माध्यम से जिले के सभी बूथों पर कम से कम 50 सदस्यों को आवश्यक रूप से प्राथमिक सदस्यता दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा दोनों माध्यम से सस्ता ग्रहण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ₹5 सदस्यता शुल्क जमा करना होगा आगे उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता की समाप्ति 31 मार्च को होने के बाद सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे एवं बूथ/पंचायत स्तर,प्रखंड/नगर स्तर एवं जिला से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।आगे जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से सदस्यता अभियान के मेनुअल एवं डिजिटल के माध्यम से पार्टी में अधिक से अधिक सी लोगों को जोड़ने का आहवान किया एवं उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड प्रदेश में दो सत्र से धनबाद जिला सदस्यता अभियान में अब्बल रही है और आशा जताया की निश्चित रूप से इस बार भी लगभग लाखों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर धनबाद में सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर धनबाद जिला अभियान में अब्बल रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्कायरी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,मदन महतो,योगेंद्र सिंह योगी,मनोज यादव,संतोष राय, पप्पू कुमार तिवारी,अरविंद सैनी, संजीव चौहान,परमानंद पाठक सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts