रांची: मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका का पाँच दिवसीय कार्यक्रम को लेकर झारखंड आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश संरक्षक अरविन्दर सिंह खुराना, प्रदेश सह संयोजक शहादत अंसारी, महामंत्री भरत सिंह, सोनू मिश्रा, राजबीर, बंटी सिंह, अजय कुमार, ने उनका माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका राँची से सीधा धनबाद जाएंगे मिशन मोदी के कार्यकत्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कहा की, संगठन ही हमारी पूंजी है, कार्यकर्ता ही हमारे ताकत है, उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में 20 महीने बचे है मिशन मोदी के कार्यकर्ता हर – घर जाकर मोदी 2. 0 की विकासशील नीतियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि भारत की जनता मोदी सरकार को तीसरी बार सत्ता पर बैठाने को आतुर है।
प्रदेश संरक्षक अरविंदर सिंह खुराना ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से मिशन मोदी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि मिशन मोदी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को लगातार मजबूत करने में लगे हुए है।
प्रदेश सह संयोजक शहादत अंसारी ने कहा कि, रामगोपाल काका धनबाद के कार्यक्रम से लोकसभा की तैयारियों का आगाज करेंगे।
प्रदेश के युवा नेता सोनू मिश्रा ने कहा कि, मिशन मोदी के कार्यकर्ता 14 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे है, उन्होंने कहा कि मिशन मोदी अपने पूर्णकालिक कार्यकर्ता के माध्यम से लगातार सर्वे भी करा रही है। उन्होंने कहा कि, देश की जनता का एक ही संकल्प है नरेंद्र मोदी की पुनः सरकार।