धनबाद:शनिवार को झारखण्ड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति ,झरिया प्रखंड के द्वारा विश्वकर्मा पूजा महोत्सव मनाने के साथ साथ सम्मान समारोह आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा, महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा, झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा,प्रदेश महासचिव उमेश कुमार शर्मा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष बीशु शर्मा, एवं अन्य लोगों ने झरिया प्रखंड के पूर्व पदाधिकारियों को फूल माला से स्वागत कर सम्मान दिया. झारखंड विश्वकर्मा बढ़ाई कल्याण समिति के अध्यक्ष लखन शर्मा ने कहा की समाज में शिक्षा के स्तर को हर संभव आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया तथा साथ ही कहा कि सभी ने अपने बहुमूल्य समय देकर इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है इसके लिए उनका हार्दिक धन्यवाद साथ ही झरिया प्रखंड अध्यक्ष महेश शर्मा, सचिव अखलेश शर्मा, कृष्णा शर्मा और सभी पदाधिकारियों एवं विश्वकर्मा बंधुओ का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देते हुए आर्थिक ,मानसिक ,शारीरिक सहयोग करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया।