गढ़वा : युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह पलामू संसदीय क्षेत्र के भावी सांसद प्रत्याशी विनीत कुमार अपना भाग्य आजमाएंगे



गढ़वा : युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह पलामू संसदीय क्षेत्र के भावी सांसद प्रत्याशी विनीत कुमार अपना भाग्य आजमाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार व राजद के कांडी प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट किया। वहीं विनीत कुमार ने आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि राष्ट्रीय जनता दल ने चाहा तो पलामू संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता व उनकी सभी समस्याओं पर खरा उतरने का प्रयत्न करूँगा। जबकि पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने विनीत कुमार को आशीर्वाद प्रदान किया। बता दें कि युवा नेता विनीत कुमार पलामू का विकास करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता से उन्हें बेहद प्यार है। वे शिक्षित, कर्मठ व जुझारू नेता हैं। यदि राष्ट्रीय जनता दल ऐसे युवा नेता को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देती है तो पार्टी की गरिमा व क्षेत्र का विकास करने हेतु कटिबद्धता पूर्वक अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे पार्टी का नाम व जनता के विकास हेतु काम कर दिखाएंगे। वहीं राजद के कई दिग्गज नेताओं द्वारा उन्हें मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। विनीत कुमार द्वारा लगातार गढ़वा, पलामू व लातेहार के विभिन्न पंचायतों व गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया जा रहा है। मौके पर प्रोफेसर राजकुमार, भोजपुरी स्टार लवकुश राजा, रामप्रवेश मेहता, प्रमोद कुशवाहा, राजू पासवान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts