भुइयांपट्टी के सैकड़ों युवाओं महिलाओं ने चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस को छोड़कर थमा भाजपा का दामन

झरिया: आज दिनांक 17जनवरी दिन मंगलवार को सिंह नगर भुइयांपट्टी के सैकड़ों युवाओं महिलाओं ने चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुए जहा श्रीमती सिंह ने सभी को माला एवं पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई वही सभी को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की इस दौरान श्रीमती सिंह ने सभी सम्मानित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा उन लोगों के साथ हर सुख दुख में खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी साथ ही उन्होंने बताया कि आप लोगों की जो भी परेशानियां हैं उसके लिए वह हमेशा मुखर होकर उनकी आवाज बनेगी और उनकी हर समस्याओं का निदान करने को प्रयासरत रहेंगी इस दौरान मंच का संचालन भाजपा नेता अभिषेक पाण्डेय ने किया इस दौरान मौके पर धनबाद महानगर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव पिंकू चौबे शैलेंद्र सिंह अखिलेश सिंह रघु राम रंजीत रवानी स्वरूप भट्टाचार्य वही शामिल होने वाले लोगो में सूरज कुमार विजय कुमार श्याम कुमार सौरभ कुमार दिलीप भुईयां राजकुमार भुइयां अजय कुमार भुइयां गेडा भुइयां विकी कुमार रेखा देवी के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाए एवं युवा साथी मौजूद थे।

Related posts