झारखंड टीम 27 और 28 मई को पिक्लबॉल चैंपियनशिप के लिए सिक्किम रवाना

Posted by Dilip pandey

धनबाद:सिक्किम में 27और 28 मई को होने वाली पिकलबाँल चैम्पियनशिप मे भाग लेने झारखंड के 13 सदस्यों कि टीम गुरुवार को धनबाद से रवाना हुई।झारखंड पिकलबाँल संघ के सह सचिव बी.सुधीर ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।झारखंड पिकलबाँल संघ के सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि इंडिया के 15 राज्यों खिलाड़ियों के अलावा नेपाल के खिलाड़ियों के साथ झारखंड के खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्राप्त होगा।झारखंड के सृजन सहाय,सुमिरन सहाय,नीता कुमारी, प्रभात कुमार, देव राज आनंद, संजीत कुमार, आयुष राज,अर्पित कुमार, चिरंजीव ,प्रचेता वर्मा, सुचेता वर्मा, सुमन सिन्हा गुरुवार को धनबाद से सिक्किम के लिए रवाना हुए।

Related posts