जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजौन साह टोला स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमा अनावरण व प्राण प्रतिष्ठा को ले शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में 111 कन्याओं व सौभाग्यवती महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकल कर जोरिया नदी पहुंची,जहां पंडित महेश पांडेय के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ 111 कलशों में जल भरने का कार्य संपन्न कराया गया। पुनः कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची तथा कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जय श्री राम, जय हनुमान का जयकारा लगा रहे थे।
इससे पूरा इलाका भक्तिमय बना था। बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का भी आयोजन किया गया है।वहीं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि निरपत साह फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर यजमान मुरारी साह व रिंकू देवी, सुधीर साह, रंजीत दास, मंगर साह, राजकुमार साह, सुरेश साह, मोती साह, साजन साह, राजू साह, सीताराम साह महेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।