![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_2560,h_1152/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/08/20220808_122707-scaled.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के तेलियाछोराठ के समीप से सोनो पुलिस ने दस लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/08/20220808_122707771268092059288784-scaled.jpg?resize=2560%2C1152&ssl=1)
पर एसआई मुकेश कुमार केहरी व पुलिस जवानों के साथ शराब की छापेमारी के दौरान तेलिया छोराठ के समीप एक संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा। उसके हाथ में एक प्लास्टिक का गैलन था।पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने लगा,
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/08/20220808_1227017063546520264463327-scaled.jpg?resize=2560%2C1152&ssl=1)
जिसे जवानों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ दिया गया। तलाशी के क्रम में गैलन से दस लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान प्रेमबथान निवासी श्यामलाल टुद्दु के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)