Posted by Dilip Pandey
आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत बाजार संलग्न खटिकपाड़ा इलाके में फायरिंग की घटना से हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि किसी विवाद को लेकर भाई ने बहन को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है।मृतका का नाम कमल सोनकर ( 19) बताया जाता है।वहीं गोली मारने वाले का नाम राहुल सोनकर बताया जाता है।कमल के सिर पर गोली मारी गई है। उसकी शादी हो गई थी। लेकिन किसी कारणवश मायके में ही रह रही थी।घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस अब पता लगाने में जुटी है कि आखिर भाई ने अपनी बहन को गोली क्यों मारी? पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)