Posted by Dilip Pandey
सिंदरी (धनबाद): बलियापुर की बेटी दुर्गा मुर्मू का चयन सीनियर वूमेन वन डे के झारखण्ड टीम के लिए हुआ है। सीनियर वूमेन वन डे ट्राफी 4 -16 जनवरी तक भुवनेश्वर में खेला जाएगा।
दूर्गा मुर्मू के कोच श्रीराम दूबे ने बताया कि 4 जनवरी बिहार वर्सेज झारखंड. 6 जनवरी को झारखंड वर्सेज विदर्भ. 8 जनवरी को झारखंड वर्सेज गुजरात. 10 जनवरी को झारखंड वर्सेज पांडिचेरी . 12 जनवरी को झारखंड वर्सेज कर्नाटक. 14 जनवरी को झारखंड वर्सेज त्रिपुरा. और 16 जनवरी को झारखंड वर्सेज मिजोरम के बीच मैच खेला जाएगा।
श्रीराम दूबे ने बताया कि दूर्गा मुर्मू ने इस मैच के लिए काफी मेहनत किया है,और उम्मीद जताई है कि अपने वेहतर प्रदर्शन से वह झारखंड का नाम रौशन करेगी।
दुर्गा 20-20 इस्ट जोन टीम में भी थी, और जल्द से जल्द आई पी एल मे भी खेलेगी ।
कोच ने बताया कि मुंबई इंडियन से बातचीत चल रही है बहुत जल्द खुशखबरी आएगी।दुर्गा मुर्मू ने कहा कि मेरे गुरु मेरे कोच ने मुझपर काफी मेहनत की है, मैं अच्छा प्रदर्शन करके गुरु का नाम रौशन करने का प्रयास करुंगी।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।