![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240114-WA0000-240x172.jpg)
मटकुरिया, धनबाद स्थित कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग में चतुर्थ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया।
कार्यक्रम के सतरंगी छटा के बीच मंच पर देश के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों की झलक दिखी। बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के माननीय सिटी एसपी श्री अजीत कुमार जी, जीटा अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उन्होंने अपना आशीर्वचन में बच्चों के शिक्षा और संस्कार की तारीफ की।
हमारे दूसरे मुख्य अतिथि कोयलांचलवासियो के मान श्रीमती रागिनी सिंह ने मंच पर आकर बच्चों को आशीर्वाद दिये और स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सभी लोगों को जागरूक किया।
कोयलांचल स्कूल के सचिव श्री राहुल कश्यप एवं रवि शंकर पटेल ने सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बच्चों के बीच संस्कार और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने को कहा। विद्यालय के प्राचार्य ज्योति दीक्षित तथा उप प्राचार्य पप्पू कुमार ने विद्यालय में अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग छात्रों को सम्मानित किया।
कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग अपने अनुशासन,शिक्षा और खेलकूद के लिए जाना जाता है।
इस अवसर पर समाज सेवी श्री शशि महतो, श्री अजय बहादुर सिंह तथा कार्यक्रम के कोरियोग्रफर रोहित सर, साधना कुमारी और राखी कोहली आदि उपस्थित थे।
“वार्षिकोत्सव समारोह”
1. मटकुरिया स्थित कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग में आयोजन
2. कलाकारों ने गायन- वादन और नृत्य से बाँधी समां
3. वसंत पंचमी में एडमिशन शुल्क फ्री।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240114-wa00014982583572856035384.jpg?resize=1024%2C683&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240114-wa0003861555939856189060.jpg?resize=1024%2C683&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240114-wa00007012740188407038978.jpg?resize=1024%2C683&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240114-wa00022385157894131493349.jpg?resize=1024%2C683&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)