![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230530-WA0008-240x172.jpg)
Posted by Dilip pandey धनबाद:झारखंड के युवाओं एवं उभरते कलाकारों के लिए ब्लू स्टोन लेकर आ रहा है पवन सिंह 2023 प्रोग्राम। जो झारखंड के धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 10 जून को भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे भोजपुरी और बॉलीवुड के मशहूर स्टार सिंगर पवन सिंह अपना सुरों का समां बांधेंगे। यह अपने आप में धनबाद के लिए पहला कार्यक्रम होगा जो भोजपुरी और बॉलीवुड बेस्ट होगा। मैनेजमेंट द्वारा कार्यक्रम आयोजन का उदेश्य पर प्रकाश डालें तो झारखंड में अच्छे कलाकार व म्यूजिकल ग्रुप हैं। जो प्रोग्राम को देख अपने आप को इन्प्रुव करेंगे। नेशनल इंटरनेशनल कलाकार आने से झारखंड की है पहचान दुनिया में बनती है आज के युवा यह सब कार्यक्रम देखने रांची , पटना,दिल्ली पूना गोवा या कोलकाता जाया करते हैं अब उनके लिए यह व्यवस्था धनबाद में मिलेगी इस तरह के आयोजन से झारखंड का मकसद सरकार (टूरिज्म आर्ट कल्चर) द्वारा चलाई जा रही है मुहिम को बल मिलेगा और झारखंड का नाम देशी नहीं बल्कि विदेशों में भी जाएगा। यहां के लोकल कलाकारों को मंच साझा करने का का मौका मिलेगा। जिसमें अपने सुरों का जादू बिखरने और नामी गिरामी हस्तियों के साथ मंच साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रोग्राम से जो भी रेवेन्यू कलेक्शन होगा उस का कुछ प्रतिशत सोशल कॉस में जायेगा जैसे की वृद्ध आश्रम में, गरीब बच्चों के शिक्षा में और उभरते हुए कलाकारों को सुविधा देने में। बताते चलें कि ब्लू स्टोन ऐसे अनेकों स्टेज प्रोग्राम का आयोजन कर चुकी है। जिसमें ईटखोरी महोत्सव, कौलेश्वरी महोत्सव भैरवनाथ महोत्सव रंगकिनी महोत्सव प्रकाश पर्व कोणार्क महोत्सव रामरेखा महोत्सव , रजरप्पा महोत्सव समेत देश के विभिन्न राज्य में इभेन्ट आयोजित किया गया है। इस स्टेज प्रोग्राम में कई उभरते कलाकारों ने अपना जलवा बिखरे और दर्शकों से वाहवाही लूटी। इधर आयोजित प्रोग्राम 10 जून को संध्या 6.00 बजे से आरंभ होगा जो रात्रि 10.00 बजे तक संचालित होगी। वहीं प्रोग्राम के लिये अपना टिकट ऑनलाइन या आयोजकों से अथवा नंबर 9122560888 और 7870942126 पर संपर्क स्थापित पर ऑफलाइन बुकिंग किया जा सकता है। अंत में कला व संगीत प्रेमी युवाओं से मैनेजमेंट आग्रह करती है कि शो का हिस्सा बन अपने सुरों का धार देकर अपने गांव, शहर, राज्य व देश का नाम रोशन करें। इस संगीतमय सफर से झारखण्ड में रहने वाले कला प्रेमियों को लाइव अनुभव प्राप्त होगा और एक कलाकार कैसे अपने आप को कम समय में देश विदेश में स्थापित कर सकता है ये प्रेरणा अवश्य मिलेगी।आप सभी संगीत प्रेमियों से आग्रह है इस म्यूजिकल प्रोग्राम का लुफ्त अवश्य उठाएं। इसमें आयोजक के रूप में संजीव सिंह,आकाश सिन्हा,अनूप सिंह, मृणाल सिंह, अमरेश सिंह,डॉ. आरिफ नासीर बट, पंकज मिड्ढा, पंकज कुमार, प्रवीण राजगढ़िया, यश सिंह, राहुल मजूमदार, ऋषि सिंह, प्रियांशु तुरियार,शानू, राहुल,आयुष और एसआईएस सिक्योरिटी के. एस. धामी और तरुण सिन्हा आदि उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)