— झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का करेंगे शिरकत
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी (झापा) प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा (बब्लू कुशवाहा) 1 मई को झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम के अवसर पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, केंद्रीय महासचिव अशोक भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी सहित झारखंड पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए झारखंड पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ने बताया कि 1 मई को राजकुमार कुशवाहा के नामांकन कार्यक्रम में झारखंड पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित हजारों की तादाद में पुरे लोकसभा क्षेत्र से लोग शामिल होंगे।
1 मई को राजकुमार कुशवाहा के निवास स्थान तिलैया – झुमरा से मेरू, अमृत नगर, कोर्रा होते हुए मटवारी के गांधी मैदान में सभी एक जगह जमा होंगे और वहां से पैदल यात्रा करते हुए डिस्ट्रीक्ट बोर्ड चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे। जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। बताया कि उनके नामांकन कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है।
हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल टूर्नामेंट का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल टूर्नामेंट का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न