चंद्र ग्रहण कब लगेगा, कहां दिखाई देगा,क्या है सूतक
-वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, तो जाने ग्रहण कब लगेगा, कहां दिखाई देगा और इसका सूतक काल का समय क्या होगा, वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। हाल ही में 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था और अब चंद्रग्रहण लगने वाला है। बहुत कम अंतराल में दो ग्रहणों का होना अशुभ माना जा रहा है। दिवाली पर सूर्य ग्रहण लगा था और अब देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण लगेगा.
कब लगेगा चंद्र ग्रहण
8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे खंडग्रास चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। यह वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण है.
किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण चंद्रोदय के समय शाम 05:32 पर प्रारंभ होगा और 06:18 पर समाप्त होगा, इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा।
*चंद्र ग्रहण की अवधि
स्थानीय समय के अनुसार ग्रहण की अवधि 45 मिनट्स 48 सेकण्ड्स रहेगी।
उपच्छाया से पहला स्पर्श- दोपहर 01:33 बजे।
उपच्छाया से आंतिम स्पर्श- शाम 07:25 बजे.
सूतक काल का समय
सूतक काल प्रारम्भ:सुबह 09:21 बजे.
सूतक काल समाप्त:शाम 06:18 बजे.
कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, दक्षिण और उत्तर अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप, प्रशान्त महासागर, पेसिफिक, अटलांटिक और हिन्द महासागर के अधिकांश भागों में दिखाई देगा।
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्णरूप से सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा। बाकी जगहों पर आंशिक ग्रहण रहेगा। भारत के कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी एवं इनके आसपास के शहरों से इस ग्रहण को देखा जा सकता है
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)