![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_576/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220616-WA0001.jpg)
भुपेन्द्र पान्डेय
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार 15 जून को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव कराया गया। जहां निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ सुधीर कुमार दास के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव में प्रखण्ड के सभी 8 पंचायत समिति सदस्य सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यहां प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव निर्विरोध किया गया। शुरू से ही 8 में से 6 पंचायत समिति सदस्य एकजुट थे। दुआरी से पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी को प्रमुख और मंझगांवा से जीत कर आए प्रीतम कुमार यादव को उप प्रमुख बनाया गया। निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमुख और उप प्रमुख को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।उसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने का जबरदस्त प्रयास करेंगे। वहीं उप प्रमुख प्रीतम यादव ने कहा कि वह सभी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित प्रमुख और उप प्रमुख को गिद्धौर जिला परिषद सदस्य अनीता देवी समाजसेवी बालेश्वर यादव पूर्व प्रमुख प्यारी देवी पूर्व उप प्रमुख कोमल यादव 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष रामदेव यादव राजू लाल वर्मा प्राणेश गुप्ता समेत अन्य ने माला पहनाकर सम्मानित किया। उसके बाद प्रमुख और उप प्रमुख प्रखंड मुख्यालय में विजय जुलूस में शामिल हुए। उनके समर्थकों की ओर से जमकर आतिशबाजी की गई वह एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)