रांची। राजधानी रांची के होटल में दिनदहाड़े डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि शहर के स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के पास होटल शिवालिक में पिता पुत्र के हत्या कर दी गई है। शुरुवाती जानकारी के अनुसार मृतक पिता पुत्र हजारीबाग जिले के इचाक के बताए जा रहे हैं। दोनो की चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। राजधानी रांची के होटलों में हालिया समय में हत्या और आत्महत्या की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)