छोटी उम्र में ही आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिये थे l
विश्व ब्राह्मण संघ विप्र फाउंडेशन ने धूम धाम के साथ मनाया ब्राह्मण महापुरुषों की जयंती आज पं चंद्रशेखर आजाद एवं पं बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर याद किया गया झारखंड में दिनाँक 23,7,2022 दिन शनिवार को विश्व ब्राह्मण संघ रामगढ झारखंड,के द्वारा, मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि इलारानी पाठक एवं झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा तथा नवीव पाठक व कमल नाथ चौधरी के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर उनके कर कमलो द्वारा उनके चित्रों पर माला अर्पण करते हुए याद किया गया एवं दोनों क्रान्तिकारियों की जीवन पर प्रकाश डालते हुए सांसद प्रतिनिधी इलारानी पाठक ने कहा की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी पं चंद्रशेखर आजाद तिवारी का जन्म 23,07,1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक गांव पर ब्राह्मण परिवार मे हुआ था, उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी एवं माता का नाम जगदनी देवी था, आजाद 14 वर्ष की उम्र में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की, वहां कानून भंग आंदोलन में योगदान दिए थे, 1921 में आंदोलन से जुड़े ओर वे गिरफ्तार कर लिए गए , ज ज ने उनसे नाम पूछा तो चंद्रशेखर ने अपना नाम आजाद बताया, 17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह, राजगुरु के साथ लाहौर दफ्तर का घेर लिया था, उन्होंने 27 फरवरी 1931 को अल्फ्रेड पार्क इलाहाबाद में अंत मे स्वयं को गोली marli वे दुश्मन के हाथो मरना कतई नहीं चाहते थे, मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23,07,1856 को महाराष्ट्र राज्य के रत्ना गिर जिले मे एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पहले कट्टरपंथी नेता बने, उनकी लोकप्रियता महात्मा गाँधी के बाद दूसरे स्थान पर आती थी, उनका नारा था स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है, उनकी मृत्यु 09 अगस्त 1920 इ को बम्बई में हुई थी। अनेकों लोगों ने उनकी जीवनी पर कहा अंत में सभी लोगों के बीच मिठाई बांटी गई, मुख्य रुप से मोजूद थे, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा,जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कि अध्यक्षता मे कार्यक्रम सनचालन हुआ, मुख्य रूप से महेंद्र दुबे, मुना मिश्रा,रवि मिश्रा, रोहित शुक्ला, रामानन्द मिश्रा, दया शंकर उपाध्याय, नवीन झा ,रोहित कुमार तिवारी,प्रणव मिश्रा, इत्यादि अनेको लोग उपस्थित थे। साथ में अनेकों महिलाओं ने भी भाग लिया l