![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240105-WA0016-240x172.jpg)
कटकमसांडी (हजारीबाग) आगामी 10 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर एक विशेष समीक्षात्मक बैठक हुई। बेठक की अध्यक्षता झामुमो के मुख्य संयोजक राजा मोहम्मद ने किया। जबकि बैठक का संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष नईम राही ने किया। बैठक मे सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में 18 पंचायतों के झामुमो के पंचायत समिति के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि कटकमसांडी प्रखंड में यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में झामुमो के हजारो कार्यकर्ता शामिल होकर विपक्षी पार्टियों को अपनी ताकत व मौजूदगी का एहसास कराएगी। बताया गया कि सम्मेलन में आगामी 2024 के विधानसभा के चुनावी नीतियों पर भी तकरीरें होंगी। बैठक में कटकमसांडी, ढौठवा, आराभुसाई, शाहपुर, रेबर, डांटों, बाझा, डांड़, बरगड्डा, कंडसार, कंचनपुर, लुपुंग, खुटरा, पबरा, गदोखर, रोमी, पेलावल उतरी व दक्षिणी के अध्यक्ष व सचिव ने अपने अपने पंचायत क्षेत्रों से सैकड़ों झामुमो समर्थकों को सम्मेलन मे ले जाने के प्रति संकल्पित हुए। बैठक में नम्रता रेखा, बिरसा मुंडा, कमरू ज़मा खान, महेश विश्वकर्मा, नौशाद आलम, राजेंद्र माली, अर्जुन प्रसाद साहू, सकलदीप मेहता, बाबर हुसैन, मो. आरिज, साहिद उर्फ राजा खान, दिलीप कुमार, मो. फारूक, हिरामन यादव, शिबू मेहता, गनी खान, अरसद खान, मो. सद्दाम सहित दर्जनो झामुमों मंडली कार्यकर्ता शामिल थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)