![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240111-WA0061-240x172.jpg)
पुनीत अक्षत को घर घर तक पहुचाने के लिए सौभाग्य की बात – युवा नेता गौतम
इचाक प्रखंड के मोक्तमा ,करियातपुर फुरुका व जमुआरी के हज़ारों महिला व पुरुष का जत्था भगवा लेकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए इचाक स्थित बड़ा अखाड़ा पहुँचे।इस भक्तिमय मेला में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार भी शामिल होकर धर्मप्रेमिओ के साथ जयकारा लगाए ।गौतम कुमार ने कहा कि पुरा देश राम की लीला में समा चुका है।इचाक प्रखंड में भी पुनीत अक्षत लेकर घर घर मे रखने के लिए अभियान चल चुका है।इसमें सभी लोग अपनी भागिदारी सुनिश्ति करे।बड़ा अखाड़ा में संदीप जी के द्वारा मोक्तमा,मंगुरा,फुरुका,जमुआरी ,उरुका के भक्तों के बीच पुनीत अक्षत सौंपा गया।पुनीत अक्षत लेने का दौरान विश्व हिंदु परिषद के संदीप सोनी, बालदेव महतो,शिव कुमार,सुभम कुमार सोनी,डॉ प्रमोद,बढ़न कुशवाहा,बद्री महतो,सुशील कुमार सोनी,मंटू कसेरा,भोला कसेरा,गोविंद कसेरा,गायत्री देवी,रिंकू देवी,इत्यादि हज़ारो लोग मौजुद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)