जुआं का खेल बुरी बला न जीतने पर चैन औऱ न ही हारने पर। हार का सदमा जान लेवा भी बन जाता है। ऐसा ही मामला जिले के थाना जसपुरा क्षेत्र से सामने आया है। परदेश से कमाकर लौटा युवक जुएं में 10 हजार रुपए हार गया। इससे परेशान होकर उसने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम
परिजनों को मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जसपुरा थाना के ग्राम बरेहटा निवासी रामजीत (20) पुत्र रामप्रकाश बचपन से मां के साथ मामा पृथ्वीपाल के घर ग्राम गड़रिया के मजरा खेवान डेरा में रहता था। रविवार की शाम को वह अहमदाबाद से वापस लौटा था। उसने अपना बैग बच्चों से घर भेज दिया और कैथी गांव में देर रात तक जुआं खेलता रहा।इसमें करीब 10 हजार रुपए हार गया। कयास है की इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान देदी। सोमवार सुबह वहां उसका शव कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को मामा के घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर साफी के फंदे से लटका मिला। छात्रों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों में कोहराम है
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)