![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240111-WA0047-240x172.jpg)
धनबाद मेयर सीट एसी की घोषणा होते के साथ धनबाद के दलितों की आवाज को लगातार बुलंद करने वाले एकमात्र नेता बिरेंद्र पासवान ने मेयर प्रत्याशी के रूप में धनबाद की जनता के सामने संकल्प पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया है बताते चलें बिरेंद्र पासवान ने लॉकडाउन के समय में धनबाद के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए उन्हें घर वापसी कराने के लिए झारखण्ड सरकार को चार बसें सौंपी थी और वासेपुर के चूड़ी बनाने वाले मजदूर मध्य प्रदेश में फंसे हुए थे उनकी भी वापसी करने का कार्य बिरेंद्र पासवान ने किया था उनके द्वारा जारी संकल्प पत्र धनबाद की जनता को समर्पित करते हुए लिखा है कि संपत्ति और जल कर से जनता को राहत दिलाई जाएगी। पेयजल और सीवर की समस्या को हल किया जाएगा। 60 साल से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को संपत्ति कर में 5% तक की छूट दी जाएगी। 2- कॉलोनियों में बल्क वाटर कनेक्शन के स्थान पर सेपरेट यानी व्यक्तिगत कनेक्शन दिए जाएंगे। पानी के बिल का बोझ भी कम करेंगे। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दे कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ेंगे। जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण देकर विभिन्न संस्थानों/ कंपनियों में रोजगार दिलाएंगे। बारिश के दौरान शहर में होने वाली जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जाएगी। नक्शे से ज्यादा बनाए गए मकानों का कंपाउंड शुल्क कम किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों को वैध कर नगर निगम को हस्तांतरण की कार्रवाई जल्द की जाएगी। गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण के नाम पर मकान-दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई पर अंकुश लगाएंगे। मनमाने सुविधा शुल्क पर लगाम लगाएंगे। दुकानों के साइन बोर्ड के किराए को कम करेंगे। सब्जी मंडी और हाट बाजार विकसित किए जाएंगे। इसके लिए योजना बनाएंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बड़ी समस्या है। निगम जनभागीदारी से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलेगा और वूमेन मार्केट बनाएगा। धनबाद को टूरिस्ट और फिल्म सिटी बाएंगे। धनबाद को हाईटेक सिटी बनाएंगे। मेयर रोजगार योजना और मेयर हेल्पलाइन शुरू करेंगे। ग्रीन सिटी के तहत पांच साल में 10 लाख पौधे लगाएंगे। झुग्गी झोपड़ी का समुचित विकास कराएंगे। बस्तियों को जलप्रदाय व्यवस्था से जोड़ेंगे। सैलानियों, स्टूडेंट्स, कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू करेंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा को अपग्रेड कर स्मार्ट बनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को यात्रा में विशेष छूट दी जाएगी अब धनबाद की जनता को तय करना है कि वह कैसा मेयर चाहती है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)