![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1040,h_492/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220704-WA0041.jpg)
धनबाद :मैथन स्टेडियम में खेले गए मैच में रीत फुटबॉल क्लब शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4–0 से निरसा स्पोर्ट्स क्लब को पराजित किया।रीत क्लब के रोहित कुमार महतो, हरिपदो मुर्मू, जाहिद हसन, चंदन महतो ने गोल किए। मौके पर मुख्य अतिथि पार्थसारथी दास एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डी भी सी मैथन से खिलाड़ियों का परिचय करवाया गया। ईस अवसर पर विक्रम सिंह, हरिनंदन यादव, असीम दास, संजय कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित थे, निर्णायक की भूमिका हेमलाल टूडू, जेभीआर टूडू, राकेश मंडल, चिंटू हाजरा ने निभाया।
बिरसा मुंडा स्टेडियम में राइजिंग चैरिटेबल बनाम एफ सी कतरास क्लब के बीच मैच 1–1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। एफ सी कतरास के विशाल कुमार बास्के ने गोल किया जबकि राइजिंग चैरिटेबल के केदारनाथ मरांडी ने गोल कीया। निर्णायक की भूमिका सरकार मरांडी, सुरेश किस्कु, सुभाष लोध, संजय हेंब्रम ने निभाया।
सिजुआ स्टेडियम में एफ सी धनबाद 11– 0 से नेहरू क्लब को पराजित किया। एफ सी धनबाद के राजेंद्र चार गोल, फिरोज दो गोल, अंकुश दो गोल, साहेबरम्ब, अल्बर्ट, सुनील हारी ने एक-एक गोल किए। निर्णायक की भूमिका राम अयोध्या, प्रदीप नियोगी, सुरेश हारि, मो सनाउल्लाह ने निभाया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)