![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230110-WA0002-240x172.jpg)
इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा 10 वीं नेशनल चैम्पियनशिप गेम्स एंड स्पोर्ट्स दिनाँक 7 से 9 जनवरी 2023 यूंईग क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज में आयोजित किया गया, जिसका समापन मुख्य अतिथि पं० गौरव कांवरिया एडवोकेट हाई कोर्ट विशिष्ट अतिथि श्री शशि मोहन मिश्रा (ए एस आई एम), सैयद गुलाम अली संस्थापक इंडियन स्पोर्ट्स एंड फिजिकल अकैडमी प्रयागराज संस्था के सचिव श्री अमित कुमार तिवारी कानूनी सलाहकार एडवोकेट अभिषेक शुक्ला साउथ एशियन सेपक टकरा खिलाड़ी रामकुमार उपाध्यक्ष अनिकेत जायसवाल संयुक्त सचिव श्री अनूप निषाद रितेश पटेल अंकित शुक्ला सदस्य प्रहलाद नारायण विक्रांत सिंह मोनू राजभर इंबेसात आलम, शकुंतला मिश्रा आकांक्षा मिश्रा व गौरंग मिश्रा व अमन कुमार यादव समेत कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। आयोजन सचिव शकील अहमद जी ने बताया की संस्था के द्वारा एथलेटिक्स कबड्डी वालीवाल फुटबॉल बास्केटबॉल बैडमिंटन योगा समेत कई खेलों का आयोजन किया गया फुटबॉल में यूपी की टीम ने ईसीसी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया कबड्डी में मध्य प्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया यूपी ने रजत पदक तथा बिहार ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा बास्केटबॉल में शकुन विद्या मंदिर में यूपी की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 1500 मीटर व 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शालिनी कुशवाहा प्रथम स्थान, 100 मीटर प्रथम स्थान खुशी, 800 मीटर सीनियर वर्ग नेहा कुमारी प्रथम स्थान, व अन्य कई खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने खेल विधा में ग्राम स्वर्ण पदक रजत पदक तथा कांस्य पदक प्राप्त कर अपने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया इसके साथ ही नवी इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप मे पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया विक्रांत सिंह कप्तान कबड्डी टीम स्वर्ण पदक, वेद प्रकाश 100 मीटर रजत पदक, कृष्णा कुमार 100 मीटर स्वर्ण पदक आदि कई खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ इसकी संपूर्ण जानकारी संस्था के संयुक्त सचिव व मीडिया सचिव आदर्श प्रताप सिंह जी ने दी।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230110-WA0003.jpg?resize=1024%2C768&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)