धनबाद:शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 18 और 19 मार्च को होने वाले सांसद खेल महोत्सव के निमित्त झरिया विधानसभा के अंतर्गत जियालगोड़ा स्टेडियम में जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में रखी गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष
अमलेश सिंह ने कहा कि आने वाले 17 एवं 18 मार्च को सांसद खेल महोत्सव का कार्यक्रम ज़ियलगोड़ा स्टेडियम में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में होने जा रही है। इस कार्यक्रम को सुपर सफल बनाने हेतु युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता योगदान दें और आने वाले कार्यक्रम में जियलगोड़ा स्टेडियम युवाओं से भर जाए ऐसी युवा मोर्चा की तैयारी रहे क्योंकि युवा समाज की रीढ़ है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा से सांसद महोदय को विशेष उम्मीद है और उनकी उम्मीदों को पूरा करना युवा मोर्चा का दायित्व है। युवा मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की खेल महोत्सव को लेकर अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चले ताकि लोग इससे लाभ उठा सकें।कार्यक्रम मेँ मुख्य रूप से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष उमेश यादव भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, तमाल राय,रवि मिश्र, अवधेश साव सुमित प्रामाणिक, नितिन शर्मा, रजनीश सिंह, राहुल सोनी, प्रेम नोनिया, रोहित बिद,अजय कुमार,विकास ओझा, सूरज प्रामाणिक ,शुभम बनर्जी,अम्न सिंह, अभिषेक ओझा, राहुल हरि,राजाभीमा कुमार, चंद्र पासवान, कर्मवीर पासवान, चेतन शर्मा इत्यादि मौजूद थे।
Dhanbad:भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए एक महापर्व है जगन्नाथ यात्रा
भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए एक महापर्व है जगन्नाथ यात्रा