![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231120-WA0022-240x172.jpg)
भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार पशुओं में गाय को सर्वोत्तम माना गया है सूत्रों का दावा है की गाय में देवी देवता निवास करते हैं ओर बताया जाता है की गाय के मूत्र से औषधि भी बनायी जाती है ओर गाय का दूध बच्चो के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए गऊ सेवा सबसे उत्तम सेवा बतायी गयी है।
उसी क्रम में आज हमारे भारत देश में गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम व विधीविधान से पूजा अर्चना कर मनाया गया।
सेवा के क्रम में आज यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद के रामलीला मैदान में (आर0एस0एस) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने गोपाष्टमी के अवसर पर आज सुबह 10 बजे हवन यज्ञ बड़े विधीविधान से पूजा अर्चना कर कराया उसके बाद गोभक्तों ने गायों की विधिवत् तरीके से पूजा अर्चना कर खील-बतासे, गुड़ हरा चारा सहित 56 भोग खिलाकर धर्म लाभ उठाया ओर उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में हरेद्र मास्टर, अनिरुद्व शास्त्री, नगर पालिका चैयरमेन डॉ प्रदीप दीक्षित, मास्टर किरनपाल सिंह, आकाश लाला, घनश्याम पंडित, अरुण प्रजापति, राजकुमार सैनी, मयंक मास्टर योगेन्द्र शर्मा के अलावा गणमान्य लोगों मौजूद रहे ओर गाय की सेवा से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनियां न्यूज ।
दि0-20/11/2023
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)