![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231120-WA0023-240x172.jpg)
बता दे हमारे भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार पशुओं में गाय को सर्वोत्तम माना गया है सूत्रों का दावा है की गाय में देवी देवता निवास करते हैं ओर बताया जाता है की गाय के मूत्र से औषधि भी बनायी जाती है ओर गाय का दूध बच्चो के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए गऊ सेवा सबसे उत्तम सेवा बतायी गयी है।
उसी क्रम में आज हमारे भारत देश में गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम व विधीविधान से पूजा अर्चना कर मनाया गया।
सेवा के क्रम में आज यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद के भटपुरा रोड़ पर संचालित रघुनाथ गौशाला की सेवा समिति ने गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला में आज सुबह 9 बजे हवन यज्ञ बड़े विधीविधान से पूजा अर्चना कर कराया उसके बाद श्रंद्वालुओं ने गायों की विधिवत् तरीके से पूजा अर्चना कर खील-बतासे, गुड़ व हरा चारा खिलाकर धर्म लाभ उठाया ओर उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर रघुनाथ गौशाला सेवा समिति के सभी पदाधिकारीयों के अलावा नगर के गणमान्य लोग व समाजसेवी राजकुमार सैनी, साधना शर्मा, सुधीर जैन, वैद्य बलराम दीक्षित, मंयक, आर0पी अग्रवाल, नवनीत सिंघल, आकाश लाला आदि लोग मौजूद रहे।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनियां न्यूज।
दि0-20/11/2023
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)