![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231120-WA0024-240x172.jpg)
बता दे हमारे भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार पशुओं में गाय को सर्वोत्तम माना गया है सूत्रों का दावा है की गाय में देवी देवता निवास करते हैं ओर बताया जाता है की गाय के मूत्र से औषधि भी बनायी जाती है ओर गाय का दूध बच्चो के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए गऊ सेवा सबसे उत्तम सेवा बतायी गयी है।
उसी क्रम में आज हमारे भारत देश में गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम व विधीविधान से पूजा अर्चना कर मनाया गया।
सेवा के क्रम में आज यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद की रघुनाथ गौशाला में बनी सरकारी अस्थाई गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर नगर पालिका कर्मीयों ने पालिका ई0ओ विनोद कुमार के नेतृत्व में हवन यज्ञ बड़े विधीविधान से सादगी से कराया। उसके बाद नगर पालिका ई0ओ विनोद कुमार, के0के0 शर्मा, सफाई इंसपैटर राजेन्द्र सिंह के अलावा गोभक्तों ने गायों की विधिवत् तरीके से पूजा अर्चना कर खील-बतासे, गुड़ हरा चारा खिलाकर धर्म लाभ उठाया ओर उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर नगर पालिका ई0ओ विनोद कुमार, लिपिक के0के0 शर्मा , सफाई इंसपैटर राजेन्द्र सिंह, मय स्टाफ के मौजूद रहें ओर गोपाअष्टमी के बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनियां न्यूज ।
दि0-20/11/2023
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)