![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0003-240x172.jpg)
भारत देश में सिक्ख समाज ने अपनी रक्षा के अलावा दुसरे समुदाय की भरपूर रक्षा की है समय समय पर योगदान मिलता रहा है इसी योगदान के क्रम में सिक्ख समाज ने सनातन धर्म की रक्षा कराने हेतु अपने बच्चों का भी बलिदान दिया। ऐसे कार्यो को हमेशा याद रखा जाता है ओर उनके जन्मोत्सव / प्रकाशोत्सव के पावन पर्व पर उनको याद किया जाता है।
उसी क्रम में सिक्ख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 557 वें जन्मोत्सव / प्रकाशोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर 5 दिवसीय प्रभात फेरी नगर में लगातार निकाली जायेगी।
उसी क्रम में आज यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद में तृतीय दिवस की सुबह तड़के में सिक्ख समाज ने प्रभात फेरी निकाली। यह फेरी नगर सिकन्दराबाद के मुहल्ला कायस्थबाडा़ में संचालित गुरुद्वारा साहिब से चलकर कबाड़ी बाजार, चलकर सब्जी केसरीबाडा़ बाजार माधोदास होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में जाकर भजन कीर्तन व ग्रंथी साहब रामजीत सिंह द्वारा सबद पाठ का वाचन कर अरदास लगाते हुए समापन हुई ओर उसके बाद सभी गुरु भाइयों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर ग्रंथी रामजीत सिंह के साथ राजेन्द्र सिंह, भोलू, राजा, गुरुवचन सिंह, लवजीत सिंह, हरसिमरत सिंह, अजीत सिंह सरबजीत सिंह,अजब सिंह, विककी, रिककी के अलावा महिलाएं मौजूद रहे।
इस मौके की रिपोर्ट पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलन्दशहर।
आजाद दुनियां न्यूज ।
दि0-25/11/2023
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)