![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240428-WA0009-240x172.jpg)
*बुलन्दशहर सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने जनता दरबार लगाकर जनता की सुनी फरियाद*
बता दे की आजकल आमजन के जीवन में कुछ ना कुछ समस्या जरुर आती रहती हैं। ऐसी समस्याओं को लेकर आमजन किसी ना किसी अधिकारी के पास जाकर समस्याओं का समाधान कराने की गुहार लगाता है।
उसी क्रम में आज 27 अप्रैल 24 को यूपी के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्या सुनी ओर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस जनता दरबार के मौके पर नगर वासियों ने कोलोनीयों में सड़क बनवाने, जलभराव, पेयजल व रोडवेज़ बसों को नगर के अंदर से आकर सवारीयों को ले जाने व उतारने जैसी समस्या का समाधान कराने की मांग की इस पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने परिवहन मंत्री को शिकायत पत्र लिखकर भेजने की बात कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया ओर इसी साथ सभी नगर वासियों को लोकसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ओर कहा की इस बार बहुत शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न हुआ उसके लिए हम व हमारी भाजपा सरकार सभी नगर वासियों को धन्यवाद देते हैं।
इस मौके की कुछ झलकी पेश है।
ब्यूरों- पवन शर्मा बुलंदशहर।
आजाद दुनिया न्यूज
दि0-28/04/2024
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240428-wa00105096561929399057826.jpg?resize=1024%2C478&ssl=1)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240428-wa00118470223627650531904.jpg?resize=478%2C1024&ssl=1)
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)