![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231206-WA0061-1-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को प्रखंड के नक्सल प्रभावित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का डीइओ कपिलदेव तिवारी व डीपीओ मानस मिलिंद ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में विद्यालय से गायब मिले शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। साथ ही ऐसे शिक्षकों की सूची निदेशालय को भी उपलब्ध करवा दी गई है। प्राप्त निर्देश के आलोक में भी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानस मिलिंद ने बुधवार को प्रखंड के नक्सल प्रभावित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानीचुआं, मध्य विद्यालय थम्हन,प्राथमिक विद्यालय धमनी,प्राथमिक विद्यालय चिल्काखांड,मध्य विद्यालय चरकापत्थर सहित आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम थी तो कई शिक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।डीईओ ने बताया कि संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन स्थगित किया जाएगा। साथ ही इन शिक्षकों की सूची के साथ निरीक्षण प्रतिवेदन निदेशालय को भी उपलब्ध करवा दी गई है। प्राप्त निर्देश के आलोक में संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। डीईओ व डीपीओ ने विद्यालयों में संचालित में मिशन दक्ष कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए । पदाधिकारियों ने प्रखंड संसाधन केंद्र का भी निरीक्षण किया व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंडाधीन विद्यालयों का गहन निरीक्षण करने का निर्देश दिया। मौके पर मध्याह्न भोजन साधनसेवी राजेश कुमार सिंह भी साथ थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)