पुटकी :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 132 वी जंयती एवं बाल दिवस रविवार को धनबाद प्रखंड में मनाई गई

पुटकी :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 132 वी जंयती एवं बाल दिवस रविवार को धनबाद प्रखंड में मनाई गई। प्रखंड उपाध्यक्ष रोहन चौधरी के नेतृत्व में पुटकी पुल के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।माल्यार्पण कर मिठाईयाँ बाटी गई। साथ ही कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश में बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनजागरण अभियान की शुरूआत की गई। रोहन चौधरी ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार के कुशासन के बारे में लोगो को बताएगे। नेहरू हमेशा देश हित और देश के फायदे की बात करते रहे लेकिन मोदी सरकार सिर्फ कॉर्पोरेट घरानो को फायदा पहुंचने में लगी है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला महासचिव सिकंदर ऐ आजम ने कहा कि मोदी सरकार एक साजिश के तहत अपने मित्रो को फायदा पहुंचाने के लिए सारी सरकारी संस्थानों को बेच रही। ऐसा लगता है की वो देश से गरीबी नहीं गरीबों को ही हटाना चाहते हैं। मौके पर कयुम खान, संजय चौधरी, गुडडु खान, संजय जैसवाल, जितेंद्र शर्मा, श्रीराम चौरसीया, शाहरूख खान, इस्तेखार आलम, कल्लन, दुर्गेश सिंह, रामबिलस पासवान, सरफराज आलम, अक्षृयवर प्रसाद, दिनेश पासवान, शमरेश सिंह, मो आजाद, मो अली आदि कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

Related posts