![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1080,h_608/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211126-WA0013.jpg)
*जिला जनसंपर्क कार्यालय ने चलाया जागरूकता अभियान*
जिले में आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक, एलईडी वाहन एवं प्रचार रथों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन एवं प्रचार रथ द्वारा सभी प्रखंडों में जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत, कालियासोल प्रखंड के बेनागोड़िया (चि०) पंचायत, निरसा प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत, तोपचांची प्रखंड के ढांगी पंचायत, गोविंदपुर प्रखंड के मटियाला पंचायत, बाघमारा प्रखंड के बाँसजोरा एवं खानूडीह पंचायत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)