जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज गुरुवार को स्थानीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय व आदर्श मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच पौधा वितरण करते हुए सोनो वन परिसर के वनपाल प्रिंस कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है। हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करेें और पेड़ों को बचाएं। पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है पर उस अनुपात में पौधारोपण नहीं किया जा रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन पर खतरा मंडराने लगा है। अगर धरती के बढ़ते तापमान पर काबू नहीं पाया गया तो हमारी जैव समृद्धि के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।जैव समृृृद्धि को संरक्षित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। साथ ही लोगों को भी इस दिशा में जागरुक करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि पौधों को लगाने तथा संरक्षित करने से एक तो पर्यावरण संरक्षण होगा ही, साथ ही इसके फलों से अच्छी आय भी होगी। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से बच्चों को आगाह करते हुए शिक्षक शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर हम अब पर्यावरण संरक्षण व बढ़ते प्रदूषण के बारे में नहीं सोचेंगे तो भविष्य में स्थिति और अधिक विकराल होती जाएगी। वहीं बच्चों व शिक्षकों ने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उसकी रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर वनरक्षी दिवाकर कुमार,अखिलेश कुमार,विक्की मांझी, आदित्य कुमार सहित शिक्षक रजनीश कुमार, श्यामसुन्दर पांडेय,रश्मि कुमारी,सोनी रानी,अलका कुमारी सिंह,आनंद कुमार रजक,अमरेंद्र कुमार अमर,मनोज कुमार मिश्रा,सावन कुमार,दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।