झरिया विधायका पूर्णिमा नीरज सिंह के बॉडीगार्ड ने एक फरियाद कर्ता को जड़ा थप्पड़ रागिनी ने कही सता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है।

झरिया, पाथरडीह के सुतुकडीह में झारखंड राज्य सरकार द्वारा आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में मौजूदा सरकार की झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अंगरक्षक ने स्थानीय महिलाओं से धक्का-मुक्की एवं साधन महतो नामक व्यक्ति पर थप्पड़ बरसाए जब वो अपनी फरियाद को लेकर झरिया सी. ओ. को अपना मांग पत्र सौंपने गए थे। जिस पर विधायक एवं उनके सहयोगियों के कहने पर विधायक के बॉडीगार्ड ने धक्का मुक्की और हाथापाई की एक तरफ राज्य सरकार द्वारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर उनके विधायक के द्वारा लोगो पर थप्पड़ बरसाना का कहा का न्याय है। इस बाबत आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा की झरिया विधायिका एवं उनके लोग अब गुंडई पर उतारू हो चुके है। उनपर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर इस तरह का दुराचार कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी ऐसी निंदनीय घटना का पुरजोर विरोध करती है भाजपा_नेत्री श्रीमती_रागिनी_सिंह_जी ने कहा की वो इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात करेंगे साथ ही स्थानीय प्रशासन से मांग करती हुं कि जल्द से जल्द दोषी पर कार्यवाही की जाए नही तो भारतीय जनता पार्टी इसका पूर जोर विरोध प्रदर्शन सड़क से सदन तक करेगी।

Related posts