![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1156,h_867/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG-20211210-WA0020.jpg)
बरकट्ठा:- प्रखंड के तुर्कबाद में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आजीविका महिला समूह का सम्मेलन शुरु हुआ ।सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार, जिप सदस्य कुमकुम देवी थी। सम्मेलन का उदघाटन विधायक अमित कुमार यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से परिवार, राज्य, देश सशक्त होगा। कहा की आजीविका महिला समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रुप से सबल हो रही है। डॉ प्रकाश कुमार ने कहा कि महिलाएं सामूहिक रूप से कार्य कर मजबूत हो रही हैं। जिप सदस्य कुमकुम देवी ने कहा कि आधी आबादी जबतक सशक्त नहीं होगी। तबतक परिवार, समाज विकसित नहीं होगा। महिलाओं के सशक्तिकरण से देश आगे बढ़ेगा। आजीविका महिला समूह सम्मेलन में पांच पंचायत के सखी मंडल से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)