![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_240,h_172/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210802-WA0047-240x172.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आगामी 6 अगस्त को पटना में जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम में चकाई विधानसभा के सोनो व चकाई प्रखंड से बड़ी तादाद में जदयू के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। बताते चलें यह बातें सोमवार को सोनो बाजार स्थित धर्मशाला में स्वागत सह अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर जदयू के सोनो प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद सह जदयू नेता संजय प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की बागडोर जदयू के चाणक्य ललन सिंह को सौंपा है। इसके लिए जदयू के सभी सिपाही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सबल और सशक्त होगी। ललन सिंह के कुशल नेतृत्व क्षमता से पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। आगामी 6 अगस्त को पटना में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही कल 4 अगस्त को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी जमुई आ रहे हैं। दोनों कार्यक्रमों में सोनो व चकाई से बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता जमुई व पटना पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। मौके पर जदयू जमुई लोक सभा किसान प्रकोष्ठ प्रभारी रामचरित्र मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, उमेश कुमार, संजीव सिंह, त्रिपुरारी राम, जितेंद्र राय, शक्ति सिंह, मनोज यादव, नागेश्वर प्रसाद यादव, गुलशन कुमार, नारायण यादव, बंगाली मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)