![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_720,h_1600/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/Screenshot_20210728-183017_WhatsApp-1.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के सभी प्रखंड कार्यालय और प्रतिष्ठानों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है बताते चलें कि सोनो
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड के सरकारी कार्यालयों में होनेवाले झंडोत्तोलन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता प्रिया ने झंडोत्तोलन के पूर्व निर्धारित समय में बदलाव करते हुए नया समय निर्धारित किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में अब प्रखंड कार्यालय में 9:15 बजे पूर्वाहन में झंडोतोलन किया जाएगा, तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:25, पशु चिकित्सालय में 9:35, प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में 9:40, बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9:45, कौशल विकास परियोजना में 9:50, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में 9:55, थाना में 10:05, आदर्श मध्य विद्यालय में 10:15, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 10:25, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10:30, बीआरसी में 10:35 व चंद्रशेखर सिंह महाविद्यालय में 10:45 बजे पूर्वाहन में झंडोत्तोलन किया जाएगा।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)