![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1032,h_774/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210825-WA0061.jpg)
जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई:जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के बाद प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी कड़ी में आज मध्य विद्यालय डुमरी में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए विद्यालय के प्रांगण मे आम सभा का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक सह संकुल समन्वयक अनुराधा कुमारी भारती के पर्यवेक्षण में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के छात्र छात्राओं की माताओं में से नौ सदस्यों का चुनाव किया गया। इन चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से रूपा देवी को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के रूप में चुना।वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन प्रसाद सिंह व वरीय शिक्षक वीएसएस के पदेन सदस्य होंगे, जबकि वार्ड सदस्य अर्जुन दास समिति के अध्यक्ष हैं।गौरतलब हो कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ ही वार्ड सदस्य, महिलाओं के बीच आमसभा की जाती है। इसी दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव आदि का चयन किया जाता है। मौके पर शिव शरण पांडेय, नवल किशोर पांडेय, मृत्युंजय पांडेय,शिक्षक रामप्रवेश कुमार, उमेश कुमार दास, विक्रम चौहान आदि मौजूद थे।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)