![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1600,h_859/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211002-WA0016.jpg)
गया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती गया के कांग्रेस जनों ने गया गांधी मैदान स्थित गांधी अस्थि कलश अस्टूब को नमन कर * सर्वधर्म समभाव यात्रा * का शुभारंभ जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू हुआ जो चाकंद, बेलागंज,मखदुमपुर, टे हटा, जहानाबाद, नदौल,मसौढ़ी, नदवां, पोठही, पुनपुन, परसा, होते हुए पटना गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ है सर्वधर्म समभाव यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, गया जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, गया जिला कांग्रेस महासचिव विद्या शर्मा, मदीना खातून, जगदीश शर्मा, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान आदि शामिल थे।नेताओं ने कहा कि आज देश के सत्ता में बैठे लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को महिमामांडित कर रहे है, तथा इनके सर्वधर्म समभाव को तार, तार कर देश में सम्प्रदायवाद, धर्मवाद का जहर घोलने में मशगूल है। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जयंती पर हम कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष गांधी जी के विचार को जन, जन में फैलने का संकल्प दोहराया।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)