![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_1280,h_605/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211002-WA0021.jpg)
चलकुशा :- प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण लगभग आधा दर्जन लोगों का मिट्टी का मकान ढहने से लोग बेघर हो गए ।विदित हो कि पंचायत चौबे के लक्ष्मीपुर मोहल्ला में मूसलाधार बारिश के कारण किरण देवी,पति सुरेंद्र पासवान ।बेबी देवी, पति वीरेंद्र पासवान।बाबूलाल चौधरी, पिता जयनाथ चौधरी तथा ग्राम चौबे महतोडीह मे असगर अली, पिता युसूफ अंसारी । मो० चेतनी, पति स्वर्गीय रामेश्वर यादव ग्राम पंचायत मनैया। इन सभी का कच्चा मकान ढह गया जिससे लोगों को हजारों का नुकसान हुआ है।बेधर हुए लोग को जीवन यापन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन्होने प्रशासन से जल्द आवास देने की गुहार लगाई है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)