![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_286,h_176/https://azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/12/1638586120426.jpeg)
साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसम्बर 2021 शनिवार के दिन लगने वाला है। भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 8 मिनट होगी। ये ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में नजर ना आने की वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी। भारत में नजर ना आने की वजह से इस बार सूतक के नियम नहीं माने जाएंगे। साथ ही ग्रहणकाल के दौरान मांगलिक कार्यों पर भी रोक नहीं लगेगी। सूतक काल मान्य ना होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होगी। सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं। यह खगोलीय घटना चंद्रमा के सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाने के कारण होती है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती, इस घटना को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
![](https://i1.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.03.05-PM.jpeg)
![](https://i2.wp.com/azadduniyanews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-17-at-2.05.18-PM-1024x261.jpeg?resize=1024%2C261)